फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डिप्टी सीएम साहब: जरा मथुरा की सड़कों पर नजर तो डालिए

विज्ञापन
वृंदावन विद्यापीठ चौराहे से बिहारी जी मंदिर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह टूटी हुई सड़क। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद जिलेभर में सड़कों के गड्ढे भरने का अभियान चलाया गया। प्रशासन ने शासन को सभी गड्ढे भरे जाने की रिपोर्ट भी दे दी, लेकिन हालात जस के तस हैं। मथुरा और वृंदावन को ही लें तो सड़कों पर गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण है। बारिश के मौसम में और बुरा हाल है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कन्हैया की नगरी में आ रहे हैं। लोगों ने कहा है कि डिप्टी सीएम साहब सड़कों पर हो रहे गड्ढों पर भी नजर डालिए।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में किसी भी दिशा से प्रवेश करिए आपको जर्जर सड़कों का सामना करना पड़ेगा। आए दिन इस सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां हादसे होना भी आम बात है। रात के समय तो सड़क के गड्ढे जानलेवा साबित होते हैं।
होली गेट से डीगगेट और मसानी की ओर जाने वाला एक ओर का मार्ग जर्जर है। अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियों समेत सैकड़ों वाहन रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। न किसी अधिकारी को गड्ढे दिखाई देते न ही किसी नेता ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। वृंदावन की सड़कों की स्थिति और भी खराब है, सड़कों पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि चौपहिया वाहन भी धीमी गति से निकलता है। वृंदावन के अटल्ला चुंगी से बांकेबिहारी मंदिर तक जाने वाले मार्ग का हाल बुरा है। इधर, इस्कॉन से विद्यापीठ और नगर निगम की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जगह जगह गड्ढे हैं।
विज्ञापन

विभाग आमने-सामने
अग्रसेन चौराहे से डीगेट और अग्रसेन चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट की ओर जाने वाले फोरलेन सड़क को पिछले दिनों सीवर डालने के लिए खोदा गया था। इस सड़क के निर्माण को लेकर जल निगम और लोक निर्माण विभाग आमने-सामने आ गया है। बताया जा रहा है एक ओर की सड़क का नवीनीकरण लोक निर्माण विभाग ने करा दिया, लेकिन जिस तरफ सीवर डाली गई, उस मार्ग का निर्माण जल निगम को करने के लिए छोड़ दिया है। विभागों की आपसी खींचतान में आखिर परेशानी आम लोगों को ही हो रही है।
विज्ञापन

मथुरा नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी अपनी सड़कों की मरम्मत का कार्य करा रहा है। जहां सीवर लाइन डाली गई है वहां का निर्माण जल निगम को कराना है।
- आरपी सिंह, एई पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें