मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी आग।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ते ट्रक में पीछे से आग लग गई। चालक को आग का पता नहीं चला। जलता हुआ ट्रक पांच किलोमीटर तक दौड़ता रहा, जब पीछे चल रहे वाहन चालक ने आग लगने की जानकारी, तब चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 110 पर बुधवार देर रात आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे ट्रक में आग लग गई। आग लगने की जानकारी ट्रक चालक सचिन कुमार को नहीं हुई। बाद में उसे इसकी जानकारी हुई। ट्रक चालक सचिन कुमार एवं गाड़ी मालिक रामू निवासी इटावा ने बताया कि वह ट्रक में चावल का दाना लेकर रायपुर से नोएडा जा रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। ट्रक में रखा चार लाख रुपये का चावल का दाना जल गया।
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। मांट थाना अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया कि ट्रक में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।