फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रेल गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ निर्माण के स्टोर में लगी आग में चार लाख के रबड़ पैड जलकर राख हो गए। यह आग ३० घंटे बाद फायरब्रिगेड के प्रयास से बुझ सकी। आग में चार लाख के रबड़ पैड जल गए हैं। किसी नशेबाज की हरकत से यह आग लगी है। रेलवे अधिकारियों ने अग्निकांड की जांच के लिए टीम बनाई है। रविवार दोपहर तक आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

सुनसान एरिया में बने वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ निर्माण के स्टोर में शुक्रवार रात को आग लगी थी। अधिकारियों को शनिवार सुबह करीब ९ बजे हो सकी। रेलवे इंजीनियर द्वारा जेसीबी से स्टोर में मौजूद लोहे की पटरियों को पलटा। जिसके बाद स्टोर मेें मौजूद रबड़ पैड और तेज जलने लगे।
डीआरएम पीआरओ एस के श्रीवास्तव ने बताया कि आग से चार लाख के रबड़ पैड जल गए। जांच के लिए ज्वाइंट टीम तैयार कर दी गई है। चार अग्निशमन गाड़ियां ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बंद स्टोर के अंदर न तो बिजली है और ना ही उसके गेट खुले हुए थे। स्टोर के चारों गेट बंद मिले। अंदेशा लगाया जा रहा है कि स्टोर की टीन शेड ऊपर से टूटा हुआ है, जिसमें से किसी ने आग को उसके अंदर फेंका है। सेक्शन इंजीनियर आकाश कौशिक ने बताया कि यहां पर नशेबाज और अराजक तत्व मौजूद रहते हैं। प्रभारी एफएसओ विनोद शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें