फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटे का शादी में बाप का कत्ल, दामाद ने इसलिए की ससुर की हत्या; आंसुओं के बीच हुए दूल्हा-दुल्हन के फेरे

Sun, 22 Nov 2026 02:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में बेटे की शादी में पिता की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप दामाद पर है। पत्नी के मायके में रहने के विवाद में आरोपी ने ससुर को निशाना बनाया। आरोप है कि दामाद ने नशे में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी ने अपनी पत्नी को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
mathura murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना इलाके के गांव गांठोली में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह मातम में बदल गया। बेटे की बरात में शामिल होने आए 62 वर्षीय पिता ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


हत्या का आरोप मृतक के छोटे दामाद सुखवीर पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार है। बताया जाता है कि वह पत्नी के छह माह से मायके में रहने से नाराज था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ओमप्रकाश अलीगढ़ के बसाई गांव के निवासी थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे विनोद, अरविंद, सुनील और तीन बेटियां हैं। घटना वाले दिन उनके मझले बेटे अरविंद की शादी थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

ओमप्रकाश अलीगढ़ से गांठोली गांव बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। सब्जी मंडी के पीछे बरात का कार्यक्रम चल रहा था और घर में खुशी का माहौल था। बरात चढ़ने के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में से चीखने की आवाज आई। 

उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद दूल्हे के भाई ने अपने पिता की तलाश की तो वह नहीं मिले। इधर-उधर तलाशा गया तो वह झाड़ियों में वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। इनका गला कटा हुआ था। 

 

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनकी किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। इसकी खबर मिलते ही समारोह में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या की वजह पारिवारिक विवाद

परिजन और ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी सुखवीर और उसकी पत्नी रेखा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रेखा पिछले करीब छह महीने से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि सुखवीर शराब पीने का आदी था और घटना के समय भी नशे में था। उसने पहले भी अपनी पत्नी को धमकी दी थी कि शादी होने दो, तेरे पिता को सबक सिखा दूंगा। 

 

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते उसने शादी समारोह के दौरान अपने ससुर को निशाना बनाया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली।
 

गमगीन माहौल में पूरी हुईं शादी की रस्में

रात में हत्या की घटना के बाद परिवार के सामने दोहरी चुनौती थी। एक ओर परिवार के मुखिया की मौत का दुख था, वहीं दूसरी ओर बेटे की शादी की रस्में भी पूरी करनी थीं। परिजन ने रातभर शोक के बीच धैर्य बनाए रखा। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में ही दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए गए। परिजन का कहना है कि शादी की तारीख टल नहीं सकती थी, इसलिए भारी मन से रस्में निभानी पड़ीं।
 
विज्ञापन

खेत के पास खाली प्लॉट में शव मिला था। मृतक के गले पर चोट के निशान थे। परिजन ने दामाद पर हत्या करने का संदेह जताया है। आरोप है कि दामाद ने धमकी दी थी कि शादी वाले दिन घर में खून बहेगा। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। -श्लोक कुमार, एसएसपी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें