फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नुहूं को 11 रन से हराकर फरीदाबाद सेमीफाइनल में

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में मैन ऑफ द मैच से कुलदीप को सम्मानित करते राहुल जैन कामियां। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। श्री रतीराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में यशपाल क्रिकेट क्लब फरीदाबाद ने मेवात क्रिकेट क्लब नुहूं को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सतीश वाल्मीकि ने टॉस करके किया। नुहूं ने टॉस जीतकर फरीदाबाद को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। फरीदाबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज प्रवेश और विपुल ने पॉवर प्ले के 6 ओवर एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। कसी हुई गेंदबाजी के चलते लगातार विकेट गिरते गए।
फरीदाबाद के बल्लेबाज राहुल यादव व भारत की जुझारू पारी से फरीदाबाद की टीम 159 रन बनाकर आउट हो गई। शमीम ने दो सार्थक, नसीम, इरफान, अकरम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेवात क्रिकेट क्लब की टीम ने धीमी शुरुआत करते हुए पावर प्ले के छह ओवर में एक विकेट खोकर 36 रन बनाए। उसके बाद 14 ओवर में 76 रन के स्कोर पर 5 विकेट खोने के बाद दबाव में आ गई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज समीरा ने 47 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में 28 रन बनाने थे, लेकिन कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।
नुहूं की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना पाई। कुलदीप, मनीष ने 3-3, राहुल ने 2 एवं रॉकी ने एक विकेट लिया। रामलीला संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राहुल जैन कामियां ने चार ओवर में 14 रन देकर महत्वपूर्ण तीन विकेट हासिल करने वाले कुलदीप को मैन ऑफ दी मैच दिया गया। अंपायरिंग अप्पू खान, नरेश अत्री, स्कोरिंग जीतू बंसल, कमेंट्री अरुण, भुवनेश सांगवान ने की। सोमवार को हरियाणा इलेवन और फरीदाबाद के मध्य मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें