फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मथुरा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
स्टेडियम में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते तीरंदाज। 
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद जनपदों की टीमों ने भाग लिया। सभी आयु वर्ग में जिले के तीरंदाजों का दबदबा रहा। दमदार प्रदर्शन के चलते सभी खिलाड़ियों का चयन मिर्जापुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह और संयोजक डॉ. कमल कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। जनपद क्रीड़ा सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि प्रतियोगिता 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई। सभी छह वर्गों में मथुरा की टीम विजेता रही, जबकि फिरोजाबाद उपविजेता रहा।
14 वर्षीय बालिका वर्ग में धृति, किंजल शर्मा, परिणीता तिवारी और गुनगुन का चयन हुआ। 17 वर्षीय वर्ग में नाव्या सैनी, अनन्या, पावनी, गौरी भदौरिया, शिवांगी सिंह, पवित्र बरनवाल, भावना और लवली चयनित हुईं। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में रितु शर्मा, निष्ठा गुप्ता, इशिका, कविता सैनी, साहिना, स्मृति और पूजा ने स्थान बनाया। बालक वर्ग में 14 वर्ष से लवय मौर्य, सुहान और विपुल, 17 वर्ष से ओम तिवारी, शिवम, जुनैद और साहिल हुसैन तथा 19 वर्ष से कार्तिक कुमार, स्वरित स्वरूप, ललित, ओमवीर, शिवम यादव, कपिल यादव और भुवनेश कुमार चयनित हुए। सभी खिलाड़ी 16 से 19 अगस्त तक मिर्जापुर मंडल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को डीआईएस राघवेंद्र सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका योगेंद्र राणा, सर्वेश सोलंकी, डीके सिंह, राजेंद्र प्रसाद, आशीष शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, रजत चौधरी, पंकज चौधरी और विनोद पाल ने निभाई। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. मनवीर सिंह, एथलेटिक्स संघ सचिव जय सिंह, फुटबॉल संघ सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें