मथुरा की ई-बसों में जल्द ही डिजिटल टिकट की सुविधा शुरू होने जा रही है। आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड परिचालकों को एमआईटीएम मशीनें उपलब्ध कराएगा, जिससे नकद के साथ डिजिटल भुगतान भी किया जा सकेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा में संचालित ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही डिजिटल टिकट की सुविधा मिलेगी। आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने ई-बसों में एमआईटीएम (मैनुअल इंटीग्रेटेड टिकटिंग मशीन) उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इससे बसों के परिचालकों को खुले पैसों न होने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को खुले पैसे रखने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही टिकट वितरण में पारदर्शिता आएगी और किराये के लेनदेन का रिकॉर्ड भी मशीन में दर्ज रहेगा। डिजिटल भुगतान की सुविधा से यात्रियों को बस में सफर के दौरान अधिक सहूलियत मिलेगी। मशीनों के संचालन के लिए परिचालकों को जानकारी दी जाएगी।
आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राधा कृष्ण ने बताया कि ई-बसों में टिकटिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। परिचालकों को एमआईटीएम मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे टिकट जारी करने की प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित होगी। यात्री नकद के अलावा डिजिटल माध्यम से भी किराए का भुगतान कर सकेंगे।