फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष का एससी/एसटी रिपोर्ट में समझौता कराने के नाम पर पैसे का लेनदेन का ऑडियो सामने आया है। इस पर मंडल प्रभारी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है तथा दूसरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व लक्ष्मीनगर निवासी विनोद आर्य को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। चार दिन पूर्व उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह एससी/एसटी एक्ट की रिपोर्ट में समझौता कराने के नाम पर कुछ पैसा मांग रहे हैं। इस ऑडियो की जानकारी अनुसूचित जाति विभाग के मंडल प्रभारी मोहन सिंह को हुई। प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद को जानकारी दी और विनोद आर्य को जिलाध्यक्ष पद से हटाते हुए फरह निवासी कमल सागर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मंडल प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद हमने उन्हें पद से हटा दिया है और नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें