जतीपुरा कृष्णाश्रय गुरुकुल सेडी में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित करते अत?
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। जतीपुरा स्थित कृष्णाश्रय गुरुकुल सेडी व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित ट्रेनिंग सेंटर पर दर्जनों युवक-युवतियों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिए गए। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रवि नायसे की उपस्थिति में सेंटर पर आयोजित समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवक-युवतियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
वर्ष 2016 से कृष्णाश्रय गुरुकुल सेडी द्वारा बेरोजगारों को जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग, ब्यूटीशियन ट्रेनिंग, पेंटिंग आदि के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। शनिवार को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष खेम चंद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लंबरदार, अंबुजा सीमेंट उपाध्यक्ष रवि नायसे, एरिया प्रोग्राम मैनेजर अनिल गुप्ता, राजस्थान सेडी मैनेजर विष्णु प्रसाद, सीएचसी गोवर्धन चिकित्साधिकारी डॉ. जीतेश तिवारी ने प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए।
सेंटर संचालिका पूनम कौशिक ने बताया कि अब तक प्रशिक्षित 300 प्रशिक्षणार्थियों में से 210 को प्लेसमेंट भी दिलाया जा चुका है। समारोह में प्लेसमेंट मैनेजर अनुज कटियार, विष्णु रावत, श्रेयस गुजराती, सचिन कुमार, हिमांशी कौशिक, भगवती, आरति, सोनू, पुष्पेद्र आदि मौजूद थे।