फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को मंदिर में बेतहाशा भीड़ रही। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराना मंदिर प्रबंधन के लिए परेशानी का कारण हो रहा है। मंदिर के बाहर गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। भीड़ को नियंत्रित करते सुरक्षा गार्ड भी कई बार लोगों के आक्रोश का शिकार हुए।
विज्ञापन

वैसे तो कोरोना संक्रमण के चलते ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ के प्रवेश पर प्रतिबंध है। मंदिर प्रबंधन द्वारा बाहर से आने वाले भक्तों के लिए ऑनलाइन वेब रजिस्ट्रेशन एवं स्थानीय लोगों के लिए आधार कार्ड दिखाने पर प्रवेश की व्यवस्था की है, लेकिन बाहर से आने वाले भक्तों की भीड़ मंदिर के बाहर थमने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा है।
मंदिर की सुरक्षा में लगे निजी सुरक्षा गार्ड लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी कर रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं पर इसका कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें