फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में होली के आनंद में डूबे श्रद्घालु

विज्ञापन
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं पर प्रसाद स्वरूप गुलाल डालते मंदिर सेवायत। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन नगरी होली के रंग में सराबोर हो गई है। बृहस्पतिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के आंगन में सुबह और शाम को होली का रंग बरसा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के इस रंग को प्रसादी रूप समझकर ग्रहण किया। मंदिर रंगबिरंगे गुलाल और रंग में ऐसा नहाया कि भक्तजन रंगबिरंगे हो गए।
होली के दिन सेवायातों ने स्वर्ण रजत पिचकारियों से भक्तों पर रंग डाला। मंदिर प्रांगण श्रीबांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। नगर के राधावल्लभ सहित अन्य मंदिरों में भी जमकर रंग बरसा। कहीं रंगों की होली हुई तो कहीं फूलों ही होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन के आश्रमों और मठों में भक्तों ने होली महोत्सव मनाया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने होली के परंपरागत गीत गाए। श्रद्धालु अपने आपको होली में सराबोर होने से नहीं रोक सके। भक्तों ने बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हुई होली का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें