फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: इंदौर व फरीदाबाद के भक्तों ने गिरिराज तलहटी में उड़ाया रंग-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। रविवार को इंदौर और फरीदाबाद के श्रद्धालुओं ने गिरिराज धाम में खूब रंग और गुलाल उड़ाया। टेसू के फूलों से बने रंग व गुलाल से होली खेली। परिक्रमा मार्ग में उड़ते गुलाल बीच भक्त नाचते-गाते परिक्रमा लगा रहे थे।
विज्ञापन

तीन सौ से अधिक भक्तों की टोली गोवर्धन फाग महोत्सव मनाने पहुंची। श्रद्धालु भक्तों ने होली गायन के साथ गिरिराज परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग में टेसू के फूलों का रंग व गुलाल उड़ाया। दानघाटी मंदिर के निकट होली के रसियों का गायन कर नृत्य किया। प्रीति ने बताया गोवर्धन में होली खेलने का आनंद ही अलग है। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने लीलाएं की हैं। धन्य है ब्रज भूमि यहां होली खेलने का मौका मिला है। अंजलि ने बताया इंदौर से प्रतिवर्ष यहां फाग महोत्सव मनाने के लिए आते हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते हुए पूरे 21 किमी में रंग-गुलाल व पुष्पों की होली खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें