मथुरा। राधारानी मंदिर के जगमोहन में स्थित शीशमहल।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध लड्डू एवं लठामार होली पर राधारानी, नंद लाल के साथ गर्भगृह से बाहर जगमोहन में स्थित शीशमहल में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा का सागर उड़ेलेंगी। प्रिया-प्रियतम के लिए विशेष फूलों का फूलबंगला सजाया जाएगा। भगवान कृष्ण के लिए छप्पन प्रकार के व्यंजन एवं केसरिया मिठाइयों से भोग लगाया जाएगा।
राधा के गांव में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली व लड्डू होली के दिन प्रिया-प्रियतम गर्भगृह से बाहर जगमोहन में स्थित सोने-चांदी से जड़ित शीश महल व फूलों से सजे बंगले से अपने भक्तों पर कृपा बरसाएंगे। लठामार होली के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए राधारानी भोग भंडार के मुनीम रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि इस दिन राधारानी के भोग में केसर की मिठाइयों से भोग लगाया जाएगा। प्रिया-प्रियतम को केसरिया परिधान पहनाए जाएंगे।