फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव भूड़ासानी में एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त ओमवीर सिंह (32) निवासी नगला संपत के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। बताया कि ओमवीर की पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। उसके बाद से वह गुमसुम सा रहने लगा था।
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। ओमवीर का एक पुत्र रह गया है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें