मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फिर से भीड़ का दबाव बढ़ रहा है। रविवार को मंदिर में सुबह भारी भीड़ रही। भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शन किए और चले गए।
बीते शनिवार-रविवार की तरह रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव देखा गया। भीड़ का दबाव ऐसा रहा कि श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर तक पहुंचने के लिए एक घंटे बाहर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा था। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। देशभर के अनेक शहरों से आए श्रद्धालु मंदिर के पट खुलने से पहले ही मदिर की गलियों में पहुंच गए। जुटना शुरू हुई। मंदिर के पट खुले तो भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए टूट पड़ी। मंदिर में व्यवस्था बनाने के लिए सुरक्षा गार्डों और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इधर, पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विद्यापीठ चौराहा, और जुगलघाट पर लगाई गई बैरीकेडिंग पर लोगों को रोका गया, इसके बाद उन्हें रोक रोककर मंदिर की ओर भेजा गया, इसके बाद भी मंदिर की गलियों में भीड़ एकत्रित हो गई। दोपहर को राजभोग के लिए बंद रहे पट के कारण गलियों और मंदिर के गेट पर भीड़ जमा हो गई। पट खुलने के बाद भीड़ मंदिर में प्रवेश कर कई। भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए और जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ चले।
शहर की सड़कों पर रहे जाम के हालात
रविवार के कारण वृंदावन की सड़कें दिन भर जाम रहीं। वाहनों की लंबी कतार देखी गई। मथुरा वृंदावन रोड पर पुलिस की लापरवाही से दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। जाम के कारण बाहर से आने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर प्रेम मंदिर, इस्कॉन, अटल्ला चुंगी, राधा निवास, सीएफसी चौराहा पर वाहनों के कारण जाम के हालात रहे।