फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चचेरे भाई ने भाई की फावड़े से प्रहार कर की हत्या

विज्ञापन
मथुरा। बाबू फाइल फोटो। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव बुखरारी में शनिवार की सुबह खेत पर पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने भाई की फावडे़ से प्रहार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बुखरारी निवासी बाबू (50) शनिवार को खेत में पानी लगा रहा था। तभी उसका चचेरा भाई ध्यानी वहां आ गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ध्यानी ने वहां पड़े फावडे़ से बाबू पर प्रहार करने शुरू कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल हुए बाबू ने कुछ देर में दम तोड़ दिया। ध्यानी जब हत्या करके भाग रहा था, तभी पड़ोसी खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे देख लिया। इसकी सूचना गांव के लोगों और परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर चौकी प्रभारी अमित आनंद फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तत्पश्चात एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ वरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी भी आ गए। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयोग किए गए फावड़े को कब्जे में ले लिया। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं आरोपी ध्यानी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें