फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नहीं अपलोड हो सका प्रत्याशियों के नामांकन का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले दावेदारों का नामांकन फार्म व अन्य कागजात निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सके। कहीं पर पासवर्ड की समस्या आ गई तो कहीं पर कहीं पर नेटवर्क की। जिसके कारण निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन नहीं हो सका। अभी समस्त नामांकन फार्म आरओ-एआरओ के पास ही मौजूद हैं।
विज्ञापन

17 व 18 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चली। दोनों दिन जिला व ग्राम पंचायत में नामांकन करने वालों की काफी भीड़ रही। आरओ-एआरओ द्वारा गिनती और कागजात मिलान करने के बाद सभी नामांकन फार्म उनमें लगाए गए कागजातों को जैसे ही अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, तरह-तरह की समस्याएं आने लगीं। मथुरा ब्लॉक पर आरओ सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि कागजात अपलोड करने का काम चल रहा है।
हजारों कागजात हैं
फार्म के साथ जितने कागजात दावेदार ने जमा किए हैं, सभी अपलोड किए जाने हैं। इसका उद्देश्य यह है कि एक दफा प्रत्याशी ने जो कागजात जमा कर दिए हैं, उसमें जमा कराने के बाद कोई उलट फेर नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पासवर्ड संबंधी समस्या आ गई थी, नामांकन फार्म व उनके कागजात निर्वाचन आयोग की वेबसाइट शीघ्र अपलोड हो जाएंगे।
- मनोज त्रिपाठी, ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर आरओ पंचायत नामांकन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें