फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथ्रुरा: दूसरे दिन नामांकन स्थलों तक कम पहुंची भीड़

विज्ञापन
नामांकन के दौरान डीएम कार्यालय पर तैनात पुलिस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। सुबह दस बजे से ही दूसरे दिन भी दावेदारों की लाइन नामांकन स्थलों पर लगी रही। फर्क सिर्फ इतना था कि वीकेंड कर्फ्यू के चलते उनके साथ समर्थक नदारद थे। केवल दावेदार और उनके प्रस्तावक ही नामांकन स्थल तक पहुंचे। कुछ के साथ उनके अधिवक्ता भी मौजूद रहे। इसके चलते कोविड-19 की गाइडलाइन का स्वत: ही पालन होता दिखा। रविवार दोपहर तक अधिकतर दावेदारों ने नामांकन भर दिया था।
विज्ञापन

पहले दिन कलक्ट्रेट व जनपद के सभी दस ब्लॉक पर नामांकन के लिए जगह-जगह भारी भीड़ दिखाई दी थी। इस भीड़ के द्वारा कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार की गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया। रविवार को नामांकन में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस विशेष रूप से सतर्क रही लेकिन केवल दावेदार और दावेदार के प्रस्तावक ही नामांकन स्थल तक पहुंचे।
नामांकन फार्म भरने के लिए साथ लाए अधिवक्ता
कुछ दावेदारों को छोड़ दें तो अधिकतर दावेदारों द्वारा अपने-अपने नामांकन फार्म को भरने के लिए अधिवक्ताओं का सहारा लिया। अधिवक्ताओं ने दावेदारों के नामांकन फार्म भरे। यहां तक कि अधिवक्ता एआरओ के सामने हस्ताक्षर करने तक साथ रहे।
विज्ञापन

कहीं आए पति तो कहीं नामांकन फार्म भर गए प्रस्तावक ही
कलक्ट्रेट को छोड़कर अधिकतर ब्लॉक पर आरओ-एआरओ तथा अन्य फार्म भरने वाले कर्मचारियों की सहमति से नामांकन भरने के लिए उनके प्रतिनिधि भी आए। विशेष रूप से प्रधान पद और बीडीसी पद पर दावेदारी करने वाली महिला दावेदारों के नामांकन करने या तो उनके पति आए या फिर उनके प्रस्तावक ही नामांकन दाखिल कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें