फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बिना सैंपल के ही युवक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल की लापरवाही किसी भी दिन भारी पड़ सकती है। लापरवाही भी ऐसी, जिसे लाख कोशिशों के बाद भी छुपाया न जा सके। पिछले दिनों एक महिला की सुबह निगेटिव और शाम को पॉजिटिव रिपोर्ट देने वाले जिला अस्पताल प्रशासन ने एक युवक को बिना सैंपल लिए ही पॉजिटिव बना दिया।
विज्ञापन

थाना यमुना पार के शिवपुरी निवासी एक युवक की तबियत खराब होने के बाद 16 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए गया था लेकिन वहां भीड़ होने के कारण कोविड-19 का फार्म भरने के बाद ही बिना सैंपल दिए अपने घर पर वापस आ गया। इसके लगभग तीन दिन के बाद जिला अस्पताल से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
युवक ने जिला अस्पताल फोन किया तो वहां एक महिला ने फोन उठाया और कहा कि आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। युवक ने कहा कि मैंने तो अपना सैंपल नहीं दिया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ सकती है, इस पर युवक से कहा गया कि अस्पताल आकर डॉक्टरों से मिल लीजिए। युवक का आरोप है कि कहीं कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं हो गया, जो लोगों को भ्रमित कर रहा हो। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें