फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के किए दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह देते सं?
विज्ञापन
मथुरा। रविवार को भाजपा की जन विश्वास रथयात्रा का शुभारंभ करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धारित कार्यक्रम से हटकर अचानक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

वृंदावन हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों के स्वागत व गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सीएम का काफिला सभास्थल के लिए निकला। इसी बीच सीएम ने कहा कि योगीराज श्रीकृष्ण के दर्शन करने हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री को देख सुरक्षा में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के होश उड़ गए।
यहां पर सीएम ने भागवत भवन और गर्भगृह और योगमाया के दर्शन किए। सेवायतों ने चुनावी रण जीतने के लिए सीएम को कृष्णार्जुन रथ भेंट किया। यहां सीएम २५ मिनट तक रुके।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री 19 बार आए और पांच बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर चुके हैं। भागवत भवन में सेवायतों ने विधिविधान से सीएम योगी को पूजा-अर्चना कराई, जहां मुख्यमंत्री ने जन विश्वास रथयात्रा की सफलता की कामना की।
भगवान केशवदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजाचार्यों ने उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव कपिल शर्मा व हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कृष्णार्जुन के रथ की प्रतिकृति भेंटकर 2022 के रण के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें