फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एआरटीओ बन कर वाहन चालक से मांगी चौथ

विज्ञापन
गोवर्धन थाने में फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ित। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सौंख-गोवर्धन बाईपास मार्ग पर मैक्स पिकअप गाड़ी में सब्जी लेकर राजस्थान लौट रहे चालक एवं उसके सहयोगी से कार सवारों ने एआरटीओ बनकर चौथ मांगने एवं न देने पर मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीन ली।
विज्ञापन

पीड़ित चालक ने आरोपियों की कार का नंबर लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नटवर सिंह पुत्र मेघ सिंह सहयोगी मुकेश के साथ मैक्स पिकअप में आगरा से सब्जी लेकर गोवर्धन-सौंख बाईपास होते हुए सीकरी राजस्थान जा रहा था। रात एक बजे बाईपास मार्ग पर एक कार में सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि पिकअप चालक से उन्होंने एआरटीओ बन कर 500 रुपये मांगे। इनकार करने पर आरोपियों ने चालक नटवर व मुकेश के साथ मारपीट कर जेब में रखे 1800 रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसकी जानकारी पीड़ितों ने पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तब तक आरोपी कार लेकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

नटवर ने बताया कि आगरा से सब्जी लेकर सीकरी जा रहा था। बाईपास पर कार सवारों ने एआरटीओ बन कर रोक लिया। 500 रुपयों की मांगने लगे। रुपये न देने पर मारपीट कर 1800 रुपये और मोबाइल छीन लिया। पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर देकर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया कि बाईपास पर मैक्स पिकअप सवार लोगों को रोक कर रंगदारी मांगने व मारपीट की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें