फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रीदीर्घविष्णु महाराज का मनाया गया पाटोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घीया मंडी स्थित दीर्घविष्णु मंदिर में भगवान श्री दीर्घविष्णु महाराज का पाटोत्सव सोमवार को मनाया गया।
विज्ञापन

श्रीदीर्घविष्णु मंदिर सेवा संस्थान द्वारा प्रात:काल मंगला में ठाकुरजी का माखन मिश्री का भोग धराया। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य घी, दुग्ध, दही, शर्करा, शहद द्वारा ठाकुरजी के श्री विग्रह का पंचामृत अभिषेक सेवायत कांतानाथ चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी ने कराया। ठाकुरजी को पीत वस्त्र धारण कराकर सुगंधित केसर कपूर युक्त चंदन लगाए गए।
विज्ञापन

ठाकुरजी को सुगंधित पुष्प हार धारण कराकर कराकर शृंगार किया। पद्मालयी महालक्ष्मी जी का भी फूलों से शृंगार किया गया। मध्यकाल में मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया गया। शाम को ठाकुरजी की फूल मंडली सजाई गई एवं ठाकुरजी के समक्ष सुंदर उत्सव के पदों का गायन किया गया। इसके बाद ऋतु अनुकूल भोग धराए गए। उत्सव में आचार्य बृजेंद्र नागर, पं. रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, आचार्य मुरलीधर शास्त्री, बालो कंठी माला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें