फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर जतीपुरा के विवेक मुखिया ने फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्माद फैलाने की कोशिश की। इसके बाद प्रधानपति दिनेश कौशिक ने जातिसूचक शब्दों के साथ टिप्पणियां कीं। पुलिस ने इस प्रकरण में 20 दिन बाद छह लोगों के खिलाफ विनोद आर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

16 अप्रैल को जाति विशेष के लोग आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर गोवर्धन थाने पहुंचे थे। यहां थाने के गेट पर भूरा पहलवान आदि ने मिलकर मारपीट की थी। उस समय कोतवाल ने आरोपियों को हिदायत देकर छोड़ दिया था। बुधवार को आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, आईटी एक्ट व जातिसूचक शब्दों की सुसंगत धाराओं में दिनेश कौशिक प्रधानपति निवासी महमदपुर, धीरज कौशिक, विवेक मुखिया निवासी जतीपुरा, कन्हैया शर्मा निवासी दसविसा गोवर्धन, भूरा पहलवान व केतन निवासीगण आन्यौर के खिलाफ विनोद आर्य अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग जिला कांग्रेस कमेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
डॉ. आंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - श्रीश्चंद्र, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें