फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: द्वारकाधीश मंदिर में काली घटा के अद्भुत दर्शन, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 08 Aug 2022 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा का स्वरूप बालस्वरूप है। 9 अगस्त को घटा के साथ 9 हिंडोला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
मथुरा। मंदिर श्री द्वारिकाधीश में काली घटा के दर्शन। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्री द्वारिकाधीश  मंदिर में रविवार को काली घटा सजाई गई। मंदिर में काली घटा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिर में अद्भुत नजारा देखने को मिला। चमकती बिजली, बादलों की तेज गड़गड़ाहट और हल्की फुहारों के बीच विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश ने भक्तों को दर्शन दिए। अपने आराध्य के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। 
विज्ञापन


बता दें सावन मास के दौरान मंदिर श्री द्वारिकाधीश में नित नए हिंडोले और घटाओं का आयोजन किया जा रहा है। परंपरागत आयोजनों के दर्शन के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहर से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। रविवार को पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में श्याम घटा काली घटा का आयोजन किया गया। 

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पूरे मंदिर प्रांगण को काले कपड़े से सजाया गया था, जिस में बादलों की गड़गड़ाहट, चिड़ियों की चहचहाहट और घने बादलों को भव्य रूप से दर्शाया गया। उन्होंने बताया कि ठाकुर जी को बाहर के मौसम की अनुभूति कराई। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा का स्वरूप बालस्वरूप है। 9 अगस्त को घटा के साथ 9 हिंडोला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें