बाइक रैली निकालते भाजयुमो के पदाधिकारी।
मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजयुमो महानगर के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली गई। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी साइकिल चलाई।
यह रैली टैंक चौराहे से शुरू हुई, जो होलीगेट, कोतवाली रोड, जन्मभूमि, भूतेश्वर, कृष्णानगर चौराहा, गोवर्धन चौराहा होते हुए बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से होते हुए महोली के बाद कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया।
महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। अटलजी की यादों को कोई भुला नहीं सकता है। जो कार्य उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्य में किए उन्हीं की याद में आज यह रैली निकाली गई है। इस दौरान तेजवीर सिंह, दिनेश चौधरी, अंकुर देवा, पीयूष शर्मा, हेमंत कौशिक, अभय रावत, जयंत पाल, मृदुल चतुर्वेदी, प्रमेंद्र गोस्वामी, गौरव शर्मा, प्रदीप शर्मा, लोकेश निषाद, गोविंद शर्मा, पवन हिंडौल, नवीन चैधरी एडवोकेट मौजूद रहे।