फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भक्तिभाव से सराबोर हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान का भागवत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान का भागवत भवन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिभाव से सराबोर हो गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायिका कीर्ति किशोरी के स्वरों की झनकार गूंज उठी। दर्शन की कतार में लगे कृष्ण भक्त भी कान्हा के भजनों पर झूम उठे। इस दौरान ठाकुरजी को पुष्प अर्पित करने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजनों की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह की शुरूआत सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ हुई। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने श्रीराधाकृष्ण को पुष्प अर्पित किए। ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया। इस दौरान ठाकुरजी की अनुपम छवि की अद्भुत छटा ने भक्तों का भी मन मोह लिया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, ट्रस्ट के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मुकेश खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल ने पूजन कराया। इस मौके पर प्रख्यात भजन गायक कीर्ति किशोरी ने भजन प्रस्तुत किए। इसमें नंद के आनंद भय जय कन्हैया लाल की, जनम-जनम दीजे मुझे वृंदावन वास आदि भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें