फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बेबीरानी ने शिशु बाल गृह का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
मथुरा। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म करतीं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य।
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्या ने बृहस्पतिवार को राजकीय शिशु बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। बच्चों के सोने के स्थान एवं खाने में दी जाने वाली सब्जी-रोटी का भी स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा। उन्होंने उपस्थित असामन्य बच्चों से वार्ता की।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने लोक निर्माण निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं शिशुओं से संबंधित सरकार की सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म को पूर्ण किया। महिलाओं समस्याओं को समझा।
दो शिशुओं को अन्नप्राशन कराया और पोषण रेसिपी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को कृष्णा कुटीर में माताओं को भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, डिप्टी कलेक्टर नीलम श्रीवास्तव, सीडीपीओ योगेंद्र सिंह, अशोक सिंह, छवि शर्मा एवं प्रभारी सीडीपीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें