फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
चंदौली में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में आगरा मंडल की विजेता टीम।
विज्ञापन
मथुरा। वाराणसी मंडल के चंदौली में हुई प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम में मथुरा के 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते बालिका वर्ग ओवरऑल चैंपियनशिप में प्रथम तथा बालक वर्ग ओवरऑल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मथुरा के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक समेत कुल 29 पदकों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

जनपदीय क्रीड़ा समिति सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि चंदौली में 25 से 28 सितंबर 2025 तक प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें आगरा मंडल की टीम ने 11 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदकों पर कब्जा किया। इसमें 17 वर्षीय बालक कंपाउंड इंवेंट में मथुरा के कार्तिक कुमार ने एक स्वर्ण और दो रजत, स्वरित स्वरूप ने एक रजत तथा एक कांस्य, 14 वर्षीय बालिका कंपाउंड इवेंट में नव्या सैनी ने 3 स्वर्ण, अन्यया पुंडीर ने 3 रजत, 14 वर्षीय बालिका रिजर्व इवेंट में किंजल शर्मा ने 3 स्वर्ण, परिणीता तिवारी ने एक कांस्य, 17 वर्षीय बालिका कंपाउंड इवेंट में वरेण्या राना ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक, निष्ठा गुप्ता ने 3 रजत, रितु शर्मा ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसी तरह 17 वर्षीय बालिका रिजर्व इवेंट में विदुषी ने 3 रजत, इशिका ने 2 कांस्य पदक जीते।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन दर्शन करने पर 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी कोच मीरा, योगेंद्र राणा, राजेंद्र, धर्मवीर, सुनीता के नेतृत्व में खेले। विजेता खिलाड़ियों को आगरा मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीआईओएस रविंद्र सिंह, एडीआईओएस यशपाल सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें