फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अनुपम माधुरी जोड़ी हमारे श्याम श्यामा की...

विज्ञापन
नूतन आभूषणों से सुसज्जित ठाकुर राधा रमण लाल। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्री चैतन्य प्रेम संस्थान के अंतर्गत शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव में द्वादश भक्ति रस निकुंज का आनंद ले रहे ठाकुर राधारमण लाल ने माधुर्य रस निकुंज में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरजी ने हल्के हरे रंग की पोशाक पहन रखी थी। इसके अतिरिक्त ठाकुरजी को नूतन आभूषण धारण कराए गए।
विज्ञापन

माधुर्य रस निकुंज में विराजमान देख संपूर्ण मंदिर परिसर ठा. राधारमण लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पं. मलय दास की भक्त मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया, जिसमें उन्होंने अनुपम माधुरी जोड़ी हमारे श्यामा श्याम की, रसीली मदभरी मस्ती हमारे श्यामा श्याम की..., जय जय राधारमण हरिबोल..., हरे कृष्ण हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे... महामंत्र की सुमधुर धुन पर हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। जिससे संपूर्ण भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे।
उनके साथ मृदंग पर चंदन दास एवं माधव दास, मंजीरे पर गोपीनाथ दास एवं निमाई दास द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, संत वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें