फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में रोष, शुरू हुई आंदोलन की सुगबुगाहट

विज्ञापन
नौहझील से रायपुर जाने वाली बदहाल सड़क। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कस्बा से रायपुर जाने वाली 12 किमी लंबी सड़क बीते दो वर्ष से जर्जर हालत में है। पिछले 6-7 महीनों से तो सड़क की स्थिति और भी बदहाल हो गई है। आम लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। सड़क को लेकर ग्रामीणों में आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
जिला पंचायत सदस्य चौ. देवराज सिंह बताते हैं कि सड़क की बदहाली को लेकर उन्होंने डीएम से लेकर शासन तक पत्र लिखे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव तिलकागढ़ी निवासी जीतपाल प्रधान व पप्पू नौहवार बताते हैं कि ग्रामीण इस सड़क को बनवाने के लिए पिछले कई महीनों से प्रशासन से मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन बेखबर है। अब आंदोलन ही एक एकमात्र विकल्प है। सुवरन सिंह उर्फ झंडू प्रधान, मूल चंद प्रधान, राजेंद्र प्रधान, ज्ञानदेव प्रधान, वीरेंद्र सिंह प्रधान, जगदीश प्रधान, रोशन सिंह, चतुर सिंह सोलंकी, विनीत चौधरी आदि ने डीएम से तत्काल सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ये गांव हैं सड़क से प्रभावित
अड्डा मीणा, फिरोजपुर, मंगलखोर, भैरई, जाफरपुर, कुरावली, मुसमुना, नानकपुर, मनी गढ़ी, भगवान गढ़ी, तिलका गढ़ी, खाजपुर, अनरदा गढ़ी, खुशला गढ़ी, रायपुर।
नौहझील से रायपुर जाने वाली सड़क को बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क पर तत्काल काम शुरू हो जाएगा।
- विशाल शर्मा, जेई पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें