फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रशासन खरीफ की फसल के लिए हुआ तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गेहूं क्रय केंद्रों पर मिली गड़बड़ियों के बाद शासन ने खरीफ फसल की तैयारियों की पहले से ही समीक्षा शुरू कर दी है। शुक्रवार को कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा व अपर मुख्य सचिव ने चार घंटे तक तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

एनआईसी में की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों ने खरीफ फसल की तैयारियों की जानकारी दी। उनके द्वारा किसानों की खरीफ फसल में आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। सरकार द्वारा किसानों से संबंधित मामलों में अति गंभीरता बरती जा रही है। उनके द्वारा बारिश के बाद की आगामी खरीफ फसल के लिए अधिकारियों को तैयार करना प्रारंभ कर दिया है।
शुक्रवार को शासन द्वारा वीसी में जनपद में आला अधिकारियों के अलावा कृषि विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। बैठक में पूछा गया कि किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए क्या-क्या संसाधन हैं तथा इन संसाधनों से किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए जल मिल सकेगा या नहीं। इसके अलावा बीज की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली गई। साथ ही फर्टिलाइजर की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि हम खरीफ की फसल के लिए एक दम तैयार हैं। विशेष रूप से पराली के निस्तारण के लिए अभी से योजना तैयार की जा रही है। जिस पर मौके पर पूरा अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें