फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident: मृतकों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद, सीएम योगी ने किया एलान

Tue, 16 Dec 2025 09:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मथुरा जिले के बलदेव में मंगलवार की सुबह 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ है। दृश्यता कम होने की वजह से सात बसें और तीन छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। हादसे के चलते काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड और आला अधिकारी पहुंचे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है और घायलों को समुचित इलाज दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन




डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, "यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन- 127 पर यह भीषण दुर्घटना हुई। गाड़ियां आपस में टकरा गईं और उनमें आग लग गई। मुख्यमंत्री ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया और बचाव व मदद के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जाए और मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रति परिवार की मदद दी जाए।"
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें