फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मानसी गंगा गिरिराज मुखारबिंद मंदिर में रबड़ी से किया अभिषेक

विज्ञापन
मथुरा। गिरिराज जी का रबड़ी से अभिषेक करते सेवायत। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों में गिरिराज प्रभु का दूध, दही, रबड़ी, शहद आदि से अभिषेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुड़िया मेला के पहले दिन दोपहर को मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज जी का रबड़ी से सेवायत विष्णु भगवान, ज्ञानविहारी, रोहित शर्मा ने अभिषेक किया। इसके उपरांत शाम को फूलबंगला में विराजे गिरिराज प्रभु के शृंगार दर्शन कराए गए।
मुड़िया मेला के पहले दिन सूर्य की तपिश के चलते श्रद्धालुओं के कदम परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं बढ़ सके। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग सुनसान नजर आया। कुछ श्रद्धालु निजी वाहनों से गोवर्धन पहुंचे। वे गिरिराज जी के दर्शन कर वापस चले गए। रात में भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए परिक्रमा मार्ग में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है। शनिवार-रविवार को दिल्ली, हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गिरिराज परिक्रमा के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी से होगी परिक्रमा मार्ग की निगरानी
मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का खाका प्रशासन ने खींच लिया है। परिक्रमा मार्ग में आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सीसीटीवी एवं मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है।
शुक्रवार को मुड़िया मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारी श्रीशचंद्र ने परिक्रमा मार्ग एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का एसडीएम संदीप वर्मा ने निरीक्षण किया। सीसीटीवी के संचालन की जिम्मेदारी जेआर सरोज एवं कंट्रोल रूम व्यवस्था इंस्पेक्टर सतपाल सिंह को सौंपी गई है। सहायक मेला अधिकारी/एसडीएम संदीप वर्मा एवं नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए परिक्रमा मार्ग में 76 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें