फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल उनके अनुयायी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। संत रविदास जयंती के अवसर पर डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच द्वारा पुष्पांजलि व शोभायात्रा निकाली गई। संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अशोक कुमार व समाजसेवी सुरेशचंद्र बौद्ध रहे।
विज्ञापन

माल्यार्पण व आरती के बाद शोभायात्रा संत रविदास आश्रम से शुरू होकर डीगगेट, भरतपुर गेट, होलीगेट, छत्ता बाजार अर्जुनपुरा होते हुए वापस आश्रम लौटी। अतिथियों ने कहा कि संत रविदास ने मानवता, प्यार व भाईचारे का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर पूर्व श्रमायुक्त मोहन सिंह, राम वीर सिंह, महेश काजू, सज्जन क्रांति, श्याम मुरारी चौहान, मोहन सिंह कदम, दिनेश कुमार, बंटी चंदेला, रूमा देवी, धर्मवीर, सेठ हरीबाबू आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें