मथुरा। अन्नपूर्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को टीकाकरण कैंप मसानी स्थित चित्रकूट धाम में लगाया गया। इसमें 18 प्लस और 45 प्लस वालों ने हिस्सा लिया। कैंप में 545 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और नगर निगम मथुरा-वृंदावन के महापौर मुकेश आर्य बंधु ने किया। जेएसआर ग्रुप के चेयरमैन और रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल और कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह भी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि सभी लोगों को केंद्र सरकार द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। अन्नपूर्णा फाउंडेशन से राहुल अग्रवाल, वेदप्रकाश, गज्जू लाला, मुकेश गुप्ता, कन्हैया सराफ, गौरव गोयल एडवोकेट, भरत गर्ग, केतन गुप्ता, जयगोपाल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, दक्ष गोयल, चिराग अग्रवाल, सोनू हाथी व प्रभात अग्रवाल थे।
पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में शनिवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20339 हो गई है। महोली रोड से युवक, छटीकरा से युवक, बरसाना के हाथिया से युवक, कोसीकलां से किशोर, और नंदगांव से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संवाद