फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जनपद में ५० परीक्षा केंद्र संवेदन और अतिसंवेदनशील घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के ५० केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। यहां परीक्षा के दौरान सुरक्षा के खास प्रबंध रहेंगे। इन केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थाओं पर भी जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं २४ मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए जनपद स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन के दिशानिर्देश पर शिक्षा विभाग ने ५० विद्यालयों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा है।
इसमें ४५ संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं तो पांच अतिसंवेदनशील हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। १५२ केंद्रों पर जनपद में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें केंद्रों की श्रेणी के तहत व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील को लेकर खास प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा के अलावा प्रशासनिक और शिक्षा विभाग की भी खास निगरानी इन केंद्रों पर होगी। जनपद में ५० केंद्र पुरानी घटनाओं के आधार पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें