मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के मिरताना अंडरपास के नीचे अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1.50 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस पहुंच गई।
कोतवाली सुरीर क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा निवासी प्रहलाद उर्फ कप्तान सिंह पुत्र सोरन सिंह बाइक से डेढ़ लाख रुपये लेकर मथुरा जा रहा था। गांव मिरताना के समीप अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने असलाह के बल पर उससे रुपये लूट लिए और भाग गए।
पीड़ित प्रहलाद सिंह ने बताया कि वह खेत की बाकी के रुपये देने के लिए मथुरा जा रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने पहले उसे रोकने का प्रयास किया, बाद में असलाह दिखा कर लूट कर ली। प्रहलाद के साथ लूट होने की सूचना मांट पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। एसपी देहात श्रीश्चंद एवं एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई।