फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में भीषण अग्निकांड, बीस लाख का सामान हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। कस्बा राया के कटरा बाजार में हुए अग्निकांड में बीस लाख रुपये का सामान जल गया। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद में दो घंटे में आग पर काबू पाया। गांव कोयल निवासी संजू शर्मा की कटरा बाजार में काकू रेडीमेड ने नाम से तीन मंजिला दुकान है। सोमवार रात दूसरी मंजिल से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी। लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। बाजार में अफरा-तफरी मच गयी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा, एसएसआई शिवकुमार शर्मा मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही दमकल के कर्मचारी भी पहुंचे। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान स्वामी संजू शर्मा ने साहलग को देखते दुकान में लाखों रुपये का नया सामान मंगाया था। सब जल कर राख हो गया। दुकान की छत और दीवार भी चटक गई हैं।
पुलिस ने मौके पर एकत्रित भीड़ को हटा कर दमकल और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया गया की आग लगने के कारण करीब बीस लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, भूपेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पीड़ित को शासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

- एसएसआई ने दिखाई बहादुरी
कटरा बाजार में रेडीमेड की दुकान में लगी आग की घटना में एसएसआई की बहादुरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कटरा बाजार स्थित रेडीमेड की दुकान में जब आग लग रही थी, उस समय सब लोग दूर हट रहे थे। ऐसे में थाना राया में तैनात एसएसआई शिव कुमार शर्मा सिर पर त्रिपाल ढक कर दुकान में घुस गए और बमुश्किल से कीमती सामान को जलने से बचा लिया।
दो दिन पूर्व अपहृत युवती व किशोरी बरामद बरामद
राया। दो दिन पूर्व अलग-अलग स्थानों से अपहृत किशोरी व युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दो दिन पूर्व एक किशोरी एवं एक युवती का अपहरण हो गया था। घटना के संबंध में थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों को राया-मथुरा रोड पर एक्सप्रेस वे कट से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा ने बताया की चिकित्सक परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें