आग की लपटें ने इतना विकराल रूप ले लिया। दुकान की छत भी धमाकों के कारण उड़ गई। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक आग के कारण कैंटीन में रखे पांच फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां, खाने-पीने का सामान और फर्नीचर पूरी तरह जल कर खाक हो गया। राजेश ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात करीब 10.30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सम्भवतः शार्ट सर्किट के कारण वहां आग लग गई।