मौके पर पहुंचे महानगर संयोजक बलराम सिंह, महानगर परियोजना प्रमुख विक्रम सिसोदिया, महानगर सहसंयोजक गिरीश राजपूत, कृष्णा, भाग संयोजक गोपाल त्यागी, संपर्क प्रमुख रजत रावत, बलराम, विश्वेंद्र, चौमुहां खंड सह संयोजक जतिन तंवर, महानगर सह विधि प्रमुख बिट्टू शर्मा, गायत्री नगर संयोजक विष्णु चौहान ने चंगाई सभा को रोक दिया। धर्म जागरण के कार्यकर्ताओं को देख चंगाई सभा कराने वाले ईसाई मौके से भाग गए।
मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। धर्म जागरण समन्वय के पदाधिकारियों ने गांव के संभ्रांत एवं प्रतिष्ठित लोगों से पुनः ऐसी घटना होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को मौके पर भेजा था। जबरन धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया न ही इस तरह की कोई तहरीर प्राप्त हुई है।