फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे के लिए आबरू का सौदा: विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, फिर रख दी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो

Mon, 04 May 2026 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके इकलौते बेटे की हत्या की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में एक महिला को डरा-धमकाकर और इकलौते बेटे की हत्या की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। अब पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos

वृंदावन निवासी पीड़िता ने जैंत थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि आरोपी बिजेंद्र सिंह का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान आरोपी के उनके परिवार से घनिष्ठ संबंध हो गए। आरोप है कि 20 जनवरी 2025 को जब महिला घर पर अकेली थी, तब आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला को भयभीत कर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

शोषण से तंग पीड़िता ने जून 2025 में अपने पति को पूरी घटना बताई। आरोप है कि जब उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर दबाव बनाया और पीड़िता के परिजनों के खिलाफ ही झूठी शिकायतें देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें