फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं अब नहीं आऊंगी...', मायके में आखिरी काॅल, फिर मिली महिला की लाश; शरीर पर थे ऐसे निशान...ठनक गया माथा

Thu, 03 Apr 2025 09:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में विवाहिता की संदिग्ध माैत हो गई। महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। माैके पर परिजन पहुंचे तो घटनास्थल के हालात कुछ और ही बयां कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के  कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव गिडोह में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं, जबकि मायका पक्ष ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


 

गौंडा के थाना जसुआ स्थित नगला गोवर्धन निवासी गोरवेंद्र सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर 2023 को उन्होंने अपनी बहन चंचल (22) का विवाह कोसीकलां के गिडोह निवासी विकास डांगर के साथ किया था। शादी में अपने सामर्थ के अनुसार खूब दान दहेज दिया। पिछले चार माह से अचानक पति विकास डांगर, सास, ससुर और जेठ बात-बात पर झगड़ा करने लगे। कार की मांग करने लगे। ससुरालीजन कहने लगे कि अपने मायके से कार लेकर आओ। 

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही

चंचल ने मना किया तो उसके साथ मारपीट होने लगी। मंगलवार को वह अपने पांच माह के बेटे के मुंडन के लिए मायके जा रही थी। इसकी जानकारी उसने पिता को फोन करके भी दी। कुछ देर बाद अचानक फोन आया कि चंचल अब मायके नहीं आएगी। उन्होंने कारण पूछना चाहा तो फोन बंद काट दिया। कुछ घंटे बाद पुनः फोन आया कि चंचल ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।

 

गोरवेंद्र सिंह ने बताया कि यह सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह चंचल के मायके पहुंचे तो वहां चंचल का शव बेड़ पर पड़ा था। पति समेत कोई भी ससुरालीजन घर पर नहीं मिला। गोरवेंद्र सिंह ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में सिपाही के पद पर तैनात है। उसने पंखे आदि को देखा तो पंखे पर धूल जमी हुई थी। यदि पंखे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया होता तो पंखे पर धूल नहीं होती। बहन की गर्दन पर रस्सी का निशान है। 

ये भी पढ़ें -  Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि अभी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें