मथुरा। धनतेरस पर नया वाहन खरीदने की तैयारी में जुटे लोगों ने बाजार में रौनक बढ़ा दी है। त्योहार से पहले ही 300 से अधिक दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कारोबारियों को इस बार पिछले साल के मुकाबले 20 से 30 प्रतिशत बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी के चलते मथुरा के ऑटोमोबाइल शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। बाइक व स्कूटी की मांग बनी हुई है। ग्राहकों ने कई दिन महीने पहले से ही बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां विशेष ऑफर दे रही हैं। इनमें पांच से 10 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट, दो हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, कम ब्याज पर लोन और मुफ्त हेलमेट व वारंटी शामिल हैं।
-
दोपहिया वाहनों की मांग हुई है। अब तक 300 से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
-विकास अग्रवाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी
पिछले साल की तुलना में इस बार 20 से 30 प्रतिशत बेहतर कारोबार की उम्मीद है। दोपहिया वाहनों के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।
-स्पर्श गर्ग, ऑटोमोबाइल कारोबारी