फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रक्षाबंधन पर दमका बाजार

विज्ञापन
होलीगेट पर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर खरीदारी करतीं युवतियां व महिलाएं।
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। व्यापारिक संगठनों का अनुमान है कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर जिले में करीब दो करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। इसमें मिठाई, फल एवं गिफ्ट आदि भी शामिल हैं। बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियाें की भरमार रही, लेकिन सोने-चांदी की राखियों की बिक्री कम हुई। इससे सराफा व्यापारी कुछ मायूस दिखे।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन भर शहर, कस्बों और ग्रामीण अंचल के बाजारों में राखियों और मिठाई की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। ग्राहकों को साधारण धागे से लेकर डिजाइनर, ब्रांडेड और हर तरह की राखियां पसंद आईं। शहर के होलीगेट चौराहा और चौक बाजार में करीब दो सौ से अधिक दुकानों पर राखियों की 500 से ज्यादा वैरायटी मौजूद रहीं। चौक बाजार स्थित दुकानदार खेमचंद ने बताया कि उनके पास सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां शामिल हैं। इस बार डिजाइनर राखियों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। रिटेल में इनकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है। इनमें मोर पंख वाली राखी को ग्राहकों ने खूब पसंद किया।

इसके अलावा चंदन के मोती वाली राखियां भी ग्राहकों को पसंद आईं। वहीं घेवर समेत विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की भी जमकर बिक्री हुई है। व्यापारी रक्षाबंधन त्योहार पर करीब दो करोड़ रुपये के कारोबार का दावा कर रहे हैं। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि इस बार बाजार में हर साल की अपेक्षा रौनक कम रही है।
विज्ञापन


कम रहा सराफा में कारोबार
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शशि भानु गर्ग ने बताया कि सोने-चांदी से बनीं राखियों की इस बार बिक्री कम हुई है। सोने-चांदी के भाव अधिक होने से बिक्री पर असर पड़ा है। सराफा में व्यापार इस बार रक्षाबंधन पर सबसे कम रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें