फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रक्षाबंधन पर उमा भारती ने श्रीदाऊजी को भेंट की राखी

विज्ञापन
दाऊजी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आदि। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती श्रीदाऊजी महाराज को अपना बड़ा भाई मानती हैं। रक्षाबंधन पर वह बलदेव पहुंचीं और श्रीदाऊजी महाराज को राखी भेंटकर दर्शन किए।
विज्ञापन


हर बार की तरह उमा भारती इस रक्षाबंधन पर भी श्रीदाऊजी मंदिर पहुंची। यहां छोटी बहन का फर्ज निभाते हुए बड़े भाई श्रीदाऊजी को राखी बांधकर दर्शन किए। उमा भारती ने कहा श्री दाऊजी महाराज को बड़ा भाई मनाती हूं। इसलिए भैया दौज व रक्षा बंधन पर दाऊजी के दर्शन-पूजन कर छोटी बहन का फर्ज निभाती हैं।

उमा भारती को सेवायत पूरन चंद्र पांडेय व मुरारी लाल पाण्डेय ने गर्भ गृह में श्री दाऊजी की पूजा अर्चना कराई। बैकुंठनाथ गोस्वामी, बलराम पांडेय, महेश कांत पांडेय ने उमा भारती का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता मेरूकांत पांडेय, गोपाल राम, ब्रजेश पांडेय, हरीश पांडेय, छैल बिहारी पांडेय, कन्हैया पांडेय, गोकुलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें