फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पूर्वा, अनन्या,शिप्रा, कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त, यात्रा करने से पहले देखें चार्ट

Tue, 31 Jan 2023 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यदि आप भी ट्रेन से मथुरा की यात्रा करना चाहते हैं यो फिर मथुरा से कहीं जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। यह ट्रेनें अलग-अलग दिनों की हैं। आइए जानते हैं कि कब कौन सी ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते रेलवे ने कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया है। मथुरा से होकर जाने वाली आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस (13168) 11 फरवरी और कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस (13167) 9 फरवरी को निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन


पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मेल एक फरवरी को, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-हावड़ा मेल तीन फरवरी को निरस्त रहेगी। साथ ही नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस चार फरवरी को, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 9 फरवरी को निरस्त रहेगी।

इसके अलावा नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस 10 फरवरी को, इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस 7 फरवरी को, हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 9 फरवरी को निरस्त रहेगी। साथ ही कोलकाता-उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस 9 फरवरी और उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस 13 फरवरी को निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें