फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठामार होली में चंद दिन शेष पर अव्यवस्थाएं अनेक

विज्ञापन
लठामार होली चौक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। दीपक तले अंधेरा अगर कहीं ये कहावत सटीक बैठती है तो वह है तीर्थ नगरी बरसाना। जहां चंद दिनों बाद लठामार होली का आयोजन होगा। अभी तक होली का केंद्र रंगीली चौक के निकट की नालियों को ढका नहीं गया है। उसी स्थान पर देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालु होली का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन

कीर्ति मंदिर के सामने कूड़े के ढेर लगे हैं। इन पर जानवर विचरण कर रहे हैं। प्रशासन गहरी नींद में नजर आ रहा है। लठामार होली में अब मात्र छह दिन बचे हैं, कस्बे में अभी भी अव्यवस्थाएं हैं। लठामार होली का केंद्र रंगीली होली चौक के चारों तरफ नालियां हैं। प्रशासन इनको लोहे के जाल से ढकता है, लेकिन अभी तक यह काम भी अधूरा है। बरसाना देहात ग्राम पंचायत स्थित कीर्ति मंदिर के निकट गंदगी के ढेर लगे हैं। गहवरवन परिक्रमा में ग्राम पंचायत चिकसौली में गंदगी व परिक्रमा में अंधेरा रहता है।
पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा का कहना है कि बरसाना देहात ग्राम पंचायत भी लठामार होली मेला का भाग है, लेकिन जिला प्रशासन सिर्फ बरसाना नगर पंचायत क्षेत्र को ही मेला क्षेत्र मानता है, जिला प्रशासन की दोमुंही नीति के चलते बरसाना देहात में आज भी समस्याओं का अंबार लगा है। गिरधारी लाल श्रोतिय का कहना है कि लठामार होली पर प्रशासन वीआईपी लोगों के लिए व्यवस्था करता ही नजर आता है। होली देखने आए श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी कभी नहीं दिखाई देती है। हर बार नालियों को लोहे के जाल से ढका जाता है। लेकिन इस बार नहीं ढका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें