फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इस बार सोरोंजी की तरह होगी मानसी गंगा और राधाकुंड की सजावट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले के आयोजन में अब सिर्फ 10 दिन शेष हैं। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को तहसील सभागार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद 18 अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बार मानसी गंगा और राधाकुंड की सजावट कासगंज के सोरोंजी की तर्ज पर की जाए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मी शालीनता के साथ मधुर व्यवहार करें। ब्रज के सभी मेलों का प्रबंधन सबसे अच्छा माना जाता है। गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने बताया कि बारिश होने पर परिक्रमा मार्ग में जलभराव की समस्या को दूर नहीं किया गया है। भंडारे और प्याऊ संचालकों को परेशान नहीं किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में दस दिन शेष हैं। सभी विभागों को जिम्मेदारी और सेवाभाव के साथ काम करना है। उन्होंने मेले में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, परिवहन निगम, विद्युत निगम, एमवीडीए, जलनिगम, खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य समेत 18 विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन



बैठक में ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, एसडीएम प्रशासन अमतेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, एसडीएम सह मेला अधिकारी सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह, राधाकुंड चेयरमैन रामफल, गोवर्धन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड के महंत केशव दास, मुड़िया संत राम कृष्ण दास, व्यापार मंडल के गणेश पहलवान, अंशु कौशिक, तहसीलदार ब्रजेश कुमार, एआरएम रोडवेज कमल किशोर आर्य, एआरटीओ एसके सिंह, जीआरपी मथुरा से एसएचओ प्रदीप कुमार, एसडीओ विद्युत महावीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें