फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों की उड़ गई रातों की नींद: मनोज सिन्हा

Fri, 18 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 1000 और 500 के नोट बंद होने से काली कमाई के कुबेरों की नींद उड़ गई है। आम आदमी को राहत मिली है। अभी थोड़ी बहुत दिक्कत सामने आ रही है लेकिन आने वाले वक्त में बड़ा फायदा होगा। महंगाई पर भी इससे लगाम लगेगी।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को निजी कार्यक्रम के लिए मथुरा पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और काली कमाई वालों पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है। विरोधी भी दबी जुबान से सराहना कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष में भी बिखराव हो रहा है। सभी एकजुट तक नहीं हो पाए। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से महंगाई भी कम होगी। बाजार में रुपया पहुंचेगा तो हर किसी को फायदा होगा। इसके बाद बताया कि प्रदेश के सभी रेलवे प्लेटफार्म यात्री सुविधाओं के लिए तैयार किए जा रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें