फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाकर बहन की ससुराल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाकर बहन की ससुराल में भेजने और दो लाख रुपये की चौथ मांगने की नामजद प्राथमिकी भाई ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक निवासी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसकी बहन की सगाई फरीदाबाद में तय हुई थी। चार महीने बाद शादी होनी थी। गांव के रहने वाले कुलदीप ने बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसका अशलील फोटो ऐडित कर बहन की ससुराल फरीदाबाद भेज दिया। इसके बाद बहन का रिश्ता टूट गया। 20 जुलाई की शाम 4 बजे जब वह अपने घर पर बैठा हुआ था तभी आरोपी बहन की शादी उसके साथ करने और इनकार करने पर बदनाम करने की घमकी देने लगा। इतना ही नहीं उसने इंस्टाग्राम आईडी से फोटो हटाने के ऐवज में 2 लाख रुपये की चौथ मांगी, नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें